Explore

Search

July 1, 2026 8:10 pm

सीवान: विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीतिक बैठक आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बूथ स्तर तक योजनाओं के प्रचार पर जोर, 225+ सीटें जीतने का लक्ष्य

सीवान: भारतीय जनता पार्टी के चांप स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को एनडीए जिलाध्यक्षों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव और व्यक्ति तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे और लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि मिशन 2025 के तहत बिहार में 225+ सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सके।

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, लोजपा (रामविलास) के महादेव पासवान, कार्यालय मंत्री सत्यम सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर