Explore

Search

April 12, 2026 4:13 am

सीवान: लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जागरूकता जरूरी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महिला लैंगिक हिंसा उन्मूलन अभियान के तहत सीवान शहर के राजकीय डीएवी मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा को सहन न करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही विवाह के बारे में सोचें और आत्मनिर्भर बनें।

मिशन समन्वयक ने छात्राओं को हिंसा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए 112, 181 और बच्चों की सहायता के लिए 1098 नंबर पर कॉल करने के तरीके बताए। इस दौरान छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा और अधिकारों के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प लिया।

इसके अलावा, कार्यक्रम में विभिन्न कानूनी धाराओं पर भी प्रकाश डाला गया और छात्राओं को बाल विवाह के बाद होने वाली हिंसाओं और समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र पशासक, केस वर्कर समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर