Explore

Search

March 31, 2026 5:49 am

सीवान: रेलवे प्रशासन ने कई गाड़ियों का निरस्तीकरण और पुनर्निर्धारण किया

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

छपरा कचहरी-थावे खंड पर सब-वे निर्माण के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित

सीवान। रेलवे प्रशासन ने वाराणसी मंडल के छपरा कचहरी-थावे खंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण हेतु यातायात और पावर ब्लॉक देने के कारण कई ट्रेनों के निरस्तीकरण, पुनर्निर्धारण और शॉर्ट ओरिजिनेशन की घोषणा की है।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि—
निरस्तीकरण:

  • 24 और 29 मार्च को थावे से चलने वाली 55109 थावे-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

पुनर्निर्धारण:

  • छपरा कचहरी से 24 और 29 मार्च को चलने वाली 55104 छपरा कचहरी-थावे सवारी गाड़ी को 150 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
  • छपरा से 24 मार्च को चलने वाली 05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी को 60 मिनट देरी से रवाना किया जाएगा।

शॉर्ट ओरिजिनेशन:

  • 24 और 29 मार्च को छपरा कचहरी से चलने वाली 55101 छपरा कचहरी-मऊ सवारी गाड़ी अब सिवान से चलेगी। यह गाड़ी छपरा कचहरी से सिवान के बीच निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर