Explore

Search

April 12, 2026 9:27 am

सीवान: राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के लिए आवेदन की तिथि को शिक्षा मंत्रालय ने 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इच्छुक विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक संस्थान 31 दिसंबर तक आवेदनों का सत्यापन पूरा करेंगे।

नोडल पदाधिकारी के अनुसार, एनएसपी आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इसके लिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों की दी गई जानकारी का सत्यापन करते हैं। इसके उपरांत, जिला शिक्षा कार्यालय भी आवेदनों को सत्यापित करता है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर छात्रवृत्ति की राशि लाभार्थियों के खातों में सीधे भेजी जाती है।

इस योजना के तहत, केंद्र और राज्य स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता दी जाती है। इस प्रक्रिया से बिचौलियों की भूमिका को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर