✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कृष्ण सिंह और सचिव सुनील कुमार सिंह ने दर्जनों प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार गाड़ियां 14 दिसंबर 2024 को व्यवहार न्यायालय सीवान के प्रांगण में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गांव-गांव भ्रमण करेंगी।
इस लोक अदालत में कंपाउंडेबल सेक्शन के मुकदमों के अलावा बैंक लोन, बीमा, और अन्य संबंधित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक मुकदमों का निष्पादन सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश उत्पाद राजेश रंजन द्विवेदी, एडीजे-5 उमाशंकर, एडीजे-7 राकेश कुमार पांडे, एडीजे-8 शशि भूषण कुमार, एडीजे-9 राजीव कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार पांडे, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, साहित्य दीपक कुमार मिश्रा, रंजीत पांडे, बलवंत सिंह, जयप्रकाश प्रसाद, प्रभात कुमार, और सुनीति कुमारी सहित लोक अदालत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने साझा की।

