Explore

Search

March 19, 2026 1:54 am

सीवान: रविवार को भी खुले रहेंगे बिजली बिल कलेक्शन काउंटर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

वित्तीय वर्ष के अंत में राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए लिया गया निर्णय

सीवान। जिले के सभी बिजली बिल कलेक्शन काउंटर रविवार, 30 मार्च को भी खुले रहेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता यशवंत कुमार ने बताया कि मुख्यालय द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन में शेष कुछ दिनों में राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि होली और अन्य सार्वजनिक अवकाशों के कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान में असुविधा हो रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इससे उपभोक्ता बिना किसी रुकावट के अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे रविवार को भी उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने लंबित बिजली बिल का जल्द से जल्द भुगतान करें

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर