✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
बबुनिया मोड़ पर देर शाम चला अभियान, जुर्माना वसूला गया
सीवान में शुक्रवार की देर शाम बबुनिया मोड़ पर यातायात थाना द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन जब्त किए गए और कई चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, कई बाइक सवार दूर से ही चेकिंग देखकर रास्ता बदलकर भागते नजर आए।
जांच के दौरान वाहनों की डिक्की के साथ-साथ उनके कागजातों की भी जांच की गई। यातायात डीएसपी शैलेश प्रीतम ने बताया कि अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति नियंत्रण में रखने और सभी कागजात दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
पुलिस ने विशेष रूप से उन बाइक सवारों पर नजर रखी जो तीन सवारी कर रहे थे। इस दौरान कई वाहन चालकों को जुर्माना भरना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के कारण कई वाहन चालक रास्ता बदलकर बचने की कोशिश करते नजर आए।

