Explore

Search

March 22, 2026 10:18 am

सीवान: मौनिया बाबा मेला को मिला राजकीय मेला का दर्जा, सांसद ने किया स्वागत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज के मौनिया बाबा मेला को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान राजकीय मेला घोषित किया जाना ऐतिहासिक कदम है। यह बात स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मंगलवार को बंगरा स्थित डॉ. मनोहर सौरभ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार मुख्यमंत्री से मिलकर मेला को राजकीय दर्जा देने की मांग की थी।

सांसद ने कहा कि यह घोषणा महाराजगंज क्षेत्र के हर नागरिक के लिए गर्व और खुशी की बात है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने महाराजगंज-बसंतपुर सड़क के निर्माण की घोषणा की है, जिससे यह सड़क सुंदर और मजबूत बनेगी। मांझी-बरौली पथ को भारत माला-2 परियोजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा, महाराजगंज रैक प्वाइंट का कार्य भी तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।

सांसद ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में महाराजगंज को जिला का दर्जा भी मिल सकता है। इस अवसर पर गोरख सिंह महाविद्यालय के निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह, संजय सिंह राजपूत, डॉ. त्रिपुरारी शरण सिंह, राहुल सिंह, शैलू यादव, मनीष सिंह, डॉ. मनोहर सौरभ, अजय कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर