Explore

Search

April 4, 2026 10:03 am

सीवान में HMPV Virus को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

स्वास्थ्य विभाग ने ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बढ़ते मामलों को लेकर एक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिसमें दवाओं और अन्य आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक सामान्य श्वसनतंत्रीय वायरस है, जिसके लक्षण कोरोना वायरस जैसे ही होते हैं। हाल ही में चीन के कुछ इलाकों में इसके मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जहां इसे मौसमी इन्फ्लुएंजा के रूप में पहचाना जा रहा है। अब तक भारत में गंभीर श्वसन संबंधित 714 मामले सामने आए हैं, जिनमें से नौ मामलों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में इन्फ्लुएंजा और गंभीर श्वसन संक्रमण का सर्विलांस सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कोविड-19 संबंधित दवाओं, कीटस, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, मास्क आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए और संक्रमण नियंत्रण उपायों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर