✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान: महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। एसपी ने बताया कि यह पहल बिहार पुलिस के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का हिस्सा है, जो महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित है।
महिला हेल्प डेस्क को सीधा संपर्क बिंदु बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी समस्याओं को बिना झिझक साझा कर सकती हैं। प्रत्येक थाने के महिला हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
थानों में महिला हेल्प डेस्क और प्रभारी अधिकारियों के संपर्क विवरण:
- नगर थाना: परि पुअनि आकाक्षा कुमारी – 9031024684
- मुफ्फसिल थाना: पुअनि खुशबू कुमारी – 9031024685
- एससी-एसटी थाना: पुअनि नेहा कुमारी – 9031024683
- मैरवा थाना: परि पुअनि ज्योति पटेल – 9031024675
- गुठनी थाना: परि पुअनि चांदनी कुमारी – 9031024669
- दरौली थाना: परि पुअनि खुशबू कुमारी – 9031024686
- नौतन थाना: परि पुअनि पम्मी कुमारी – 9031024680
- आंदर थाना: पुअनि रजनी कुमारी – 9031024665
- सिसवन थाना: पुअनि अर्चना कुमारी – 9031024670
- रघुनाथापुर थाना: मसि मंजु कुमारी – 9031024677
- जीरादेई थाना: पुअनि नेहा कुमारी – 9031024682
- बड़हरिया थाना: पुअनि सोनी कुमारी – 9031024687
- पचरूखी थाना: पुअनि दीप्ती कुमारी – 9031024690
- हुसैनगंज थाना: पुअनि नीलम कुमारी – 9031024688
- जीबी नगर थाना: पुअनि स्वाती कुमारी – 9031024678
- महाराजगंज थाना: पुअनि अनुराधा कुमारी – 9031024689
- दरौंदा थाना: पुअनि प्रमिला कुमारी – 9031024681
- बसंतपुर थाना: परि पुअनि बिट्टल कुमारी – 9031024675
- भगवानपुर थाना: परि पुअनि पूजा कुमारी – 9031024673
- गोरेयाकोठी थाना: मसि सोनी कुमारी – 9031024672
यह कदम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मददगार साबित होगा।

