Explore

Search

March 14, 2026 2:09 am

सीवान : महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड की वाहन रवाना, एसपी पूरन कुमार झा ने दिखाई हरी झंडी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिस लाइन से विशेष टीम की शुरुआत, महिलाओं के खिलाफ अपराध पर त्वरित कार्रवाई होगा उद्देश्य

• पुलिस लाइन केंद्र से अभया ब्रिगेड वाहन को किया गया रवाना
• एसपी पूरन कुमार झा व एसडीपीओ गौरी कुमारी ने दिखाई हरी झंडी
• महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में करेगी भ्रमण
• छात्राओं को आपात स्थिति में डायल-112 के उपयोग के लिए किया जाएगा जागरूक

सिवान: जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन केंद्र से अभया ब्रिगेड की वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और एसडीपीओ सदर टू गौरी कुमारी मौजूद रहीं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित इस विशेष टीम का उद्देश्य छेड़खानी और महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर त्वरित रोक लगाना है। एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता को सुदृढ़ करने के लिए अभया ब्रिगेड की वाहन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया है।
यह टीम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। जिन स्थानों से छेड़खानी की शिकायतें अधिक मिलती हैं, उन्हें हॉट-स्पॉट के रूप में चिन्हित किया जाएगा।
ब्रिगेड के सदस्य संबंधित स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों, शिक्षकों, महिला छात्रावास के वार्डन तथा कोचिंग संचालकों से संपर्क कर संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाएंगे। इसके साथ ही छात्राओं और महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने की सलाह भी दी जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर