✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
जेपी चौक पर मुख्यमंत्री पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन
सीवान में महागठबंधन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जेपी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। महागठबंधन के नेताओं ने मुख्यमंत्री पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की।
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद और वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. एहतेशाम अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री को संवैधानिक पद पर रहते हुए राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, विपिन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग करते हुए कहा कि उनका दिमागी संतुलन बिहार के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
इस दौरान गोपाल प्रसाद, नवीन प्रसाद, सलमान सिद्दीकी, इमाम सफर, विक्की, हाफिज जुबैर आसिम, यामानी, रौशन सिद्दीकी, प्यारे लाल कुशवाहा, उपेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

