Explore

Search

July 4, 2026 9:09 pm

सीवान: मंडल कारा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान मंडल कारा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानवाधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

कार्यक्रम में “हमारे अधिकार, हमारा भविष्य” विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य एलएडीसीएस बलवंत कुमार ने कहा कि मानवाधिकार हमारे जीवन में नफरत, झूठ, और गलत सूचना के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार का उद्देश्य मानवीय गरिमा की रक्षा करना और भविष्य में अत्याचारों को रोकना है।

अधिवक्ता गणेश राम ने मानवाधिकार दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह दिन भेदभाव, असमानता और उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और मानवाधिकारों के महत्व को समझाया।

उपस्थित गणमान्य:

इस अवसर पर पीएलभी मिथलेश कुमार श्रीवास्तव, उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर, कारा चिकित्सक डॉ. घनश्याम प्रसाद, सहायक अधीक्षक और अन्य कारा कर्मी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर