Explore

Search

March 30, 2026 11:25 pm

सीवान: भूमि विवाद में चाकू से हमला, एक की मौत, तीन घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रजिस्ट्री विवाद में हिंसक झड़प, गंभीर रूप से घायल ब्रिज किशोर तिवारी का इलाज जारी

सीवान के सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन का इलाज जारी है।

मृतक की पहचान पपौर गांव निवासी बृजेश तिवारी के 30 वर्षीय पुत्र केशव तिवारी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में बृज किशोर तिवारी, राजमंगल तिवारी और काजल कुमारी शामिल हैं। घायलों में ब्रिज किशोर तिवारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घायल राजमंगल तिवारी ने बताया कि उन्होंने 20 दिसंबर को गांव के एक व्यक्ति को 10.5 धुर भूमि के लिए 25 लाख रुपये दिए थे। भूमि रजिस्ट्री की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन जब रजिस्ट्री करने की बात आई, तो संबंधित व्यक्ति ने टालमटोल शुरू कर दिया। मंगलवार को उन्हें कोर्ट के माध्यम से रुपये वापस करने के लिए नोटिस भेजा गया। इसके अगले ही दिन बुधवार को, आरोपियों ने साजिश के तहत हमला कर दिया और चाकू से वार करना शुरू कर दिया।

हमले में बृज किशोर तिवारी, केशव तिवारी, काजल कुमारी और राजमंगल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने केशव तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर