Explore

Search

April 12, 2026 11:23 am

सीवान: भारतीय रेलवे में यूनियन के मान्यता के लिए चुनाव प्रारंभ

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: भारतीय रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए मतदान प्रक्रिया चार, पांच और छह दिसंबर को आयोजित की जा रही है। यह चुनाव तीन दिन चलेगा, और कर्मचारियों में इसका विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को मतदान के पहले दिन कर्मचारियों की भारी भीड़ देखने को मिली। पिछले चुनाव 2013 में हुए थे, और अब लगभग 11 साल बाद यह चुनाव हो रहे हैं।

चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में एनई रेलवे मजदूर यूनियन की जिला शाखा के मंत्री कामरेड विनोद रंजन गिरि, अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, अब्दुल मजीद खान, राकेश कुमार सिंह, मोहम्मद जान खान, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार और विकास कुमार तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह चुनाव भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के अधिकारों और कार्यस्थल की स्थिति सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि मान्यता प्राप्त यूनियन को रेलवे बोर्ड से सीधा संवाद और निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा।

चुनाव के परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, जिनके बाद मान्यता प्राप्त यूनियन को औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त होगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर