Explore

Search

March 31, 2026 4:23 am

सीवान: बैकुंठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बिहार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बिहार के गौरवशाली इतिहास व सांस्कृतिक धरोहर पर वक्ताओं ने डाली रोशनी

सदर प्रखंड के अमलोरी स्थित बैकुंठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीएड के छात्राध्यापक अभिषेक कुमार गिरि ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की। इस अवसर पर वक्ताओं ने बिहार के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक प्रगति पर अपने विचार रखे।

महाविद्यालय के व्याख्याता विद्यासागर पांडेय ने बिहार को ज्ञान और संघर्ष की भूमि बताते हुए कहा कि बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मगौरव का प्रतीक है। महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम शंकर पांडेय ने कहा कि बिहार की धरती ने अनेक महानायकों को जन्म दिया, जिन्होंने कला, साहित्य, राजनीति और क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वीर कुंवर सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, भिखारी ठाकुर, रामधारी सिंह दिनकर और जयप्रकाश नारायण जैसे व्यक्तित्वों ने बिहार की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया।

बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं मनु कुमारी, कुंदन कुमार, राहुल पासवान, रानी कुमारी, रंजना कुमारी और नीरज कुमार ने बिहार के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पक्षों पर अपने विचार रखते हुए राज्य को और उन्नत बनाने का संकल्प लिया। अंत में सहायक प्राध्यापक डॉ. ऋषि सिंह ने सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार की भूमि धन्य है, जहां महान व्यक्तित्वों ने जन्म लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, मदन मोहन सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, डॉ. विकास कुमार, लवलेश कुमार, रवि कुमार यादव, विवेक कुमार मिश्रा, अशोक कुमार यादव, अर्चना कुमारी और अश्विनी कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर