Explore

Search

July 5, 2026 6:37 am

सीवान: बाइक के धक्के से युवक घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: सराय थाना क्षेत्र के पी देवी मोड़ पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने एक युवक को धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मखदुम सराय निवासी अमन राज के रूप में की गई है।

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि अमन अपने घर से पटना जाने के लिए पी देवी मोड़ पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी बाइक चालक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इस दुर्घटना के बाद बाइक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर