Explore

Search

March 3, 2026 9:22 am

सीवान: बढ़ते अपराध की रोकथाम को लेकर शहर में सघन वाहन जांच अभियान

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड समेत प्रमुख इलाकों में चला रोको-टोको अभियान

सीवान में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के मद्देनज़र बुधवार को पुलिस ने रोको-टोको अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलायाबबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पीदेवी मोड़, अस्पताल रोड और जेपी चौक पर दो घंटे से अधिक समय तक बाइक चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध बाइक चालकों के वाहन कागजात और उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई

पुलिस के इस अभियान की सूचना मिलते ही बिना कागजात के वाहन चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया और कई बाइक चालक रूट बदलकर निकलने लगे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक की डिक्की और युवकों की जेबों की भी तलाशी ली

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध की घटनाओं में बाइक के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए उनकी सघन जांच आवश्यक है, जिससे अवैध गतिविधियों को रोका जा सके

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर