Explore

Search

April 12, 2026 11:22 am

सीवान : बच्चों के विवाद में मारपीट, दो घायल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान, 5 दिसंबर। नगर थाना क्षेत्र के आसी नगर मोहल्ला में गुरुवार सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान मोहल्ला निवासी आलिया और एजाज अली के रूप में हुई है। घायल आलिया ने बताया कि वे किराए के मकान में रहते हैं। घटना के समय उनका बेटा सड़क पर खेल रहा था, तभी एक अन्य बच्चे ने उसे मार दिया। जब इसका विरोध किया गया, तो दूसरे पक्ष के स्वजनों ने हमला कर आलिया और एजाज को घायल कर दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर