✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हाथ में चोट के कारण जेल प्रशासन ने कराया भर्ती, इलाज के बाद वापस जेल भेजा गया
सीवान: मंडल कारा में शुक्रवार को एक बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी की पहचान जावेद खान के रूप में हुई, जो मारपीट के एक मामले में जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार, जावेद खान के हाथ में चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद देर शाम जेल प्रशासन उसे वापस मंडल कारा लेकर चला गया।