Explore

Search

July 4, 2026 1:21 pm

सीवान: फिरौती के लिए आए दो युवकों की हत्या, 15 अज्ञात की तलाश में पुलिस

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: सराय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय लहेरा टोला मोहल्ले में 14 दिसंबर की देर रात फिरौती मांगने आए मो. सैयद अली और पुरानी किला पोखरा निवासी इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मामले की जांच के लिए सोमवार को एसपी अमितेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर घटना से संबंधित सभी स्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के साथ सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआईटी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

मृतक फकीरा की पत्नी शबनम ने इस मामले में अनवर अली, उनके पुत्र राज, अली हैदर, मो. निजामुद्दीन, शहाबुद्दीन, सद्दाम हुसैन, शमशाद, टिपू और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने अब तक पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष नामजदों की गिरफ्तारी और अज्ञात की पहचान के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर