Explore

Search

March 30, 2026 10:04 pm

सीवान: प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

इंडी गठबंधन में मची है सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान: मंगल पांडेय

सीवान: बिहार सरकार के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को शहर के अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में इंडी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है, जबकि इंडी गठबंधन कुर्सी, पद और सीटों के बंटवारे को लेकर आपसी लड़ाई में उलझा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई मौकों पर राजद से दूरी बना चुकी है, जिससे स्पष्ट है कि इंडी गठबंधन एक टूटता हुआ गठबंधन है। हाल के दिनों में बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि 2005 से पहले सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में अपराध होते थे, लेकिन अब बदमाशों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 30 मार्च को गोपालगंज में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह लंबे समय के बाद गृह मंत्री का सारण प्रमंडल में आगमन होगा। उन्होंने कहा कि यह वर्ष बिहार के लिए चुनावी वर्ष है और भाजपा तथा एनडीए ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रेस वार्ता में दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, नंद प्रसाद चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी एवं देवेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर