Explore

Search

April 12, 2026 1:05 pm

सीवान : पूर्व विवाद में युवक को मारपीट कर किया घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी गांव में सोमवार को पूर्व विवाद के कारण एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान गांव निवासी केशव राम के पुत्र अजय राम के रूप में हुई।

घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ माह पूर्व गांव के ही कुछ लोगों के साथ अजय राम का विवाद हुआ था, जो समझौते के बाद समाप्त हो गया था। बावजूद इसके, सोमवार को उन्हीं लोगों ने अजय राम पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल अजय को तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर