Explore

Search

March 31, 2026 4:23 am

सीवान: पुलिस सभा में एसपी ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर एसपी ने त्वरित कार्रवाई के दिए आदेश

सीवान पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी विभागीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा। एसपी ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ने पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मियों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र में नियमित रूप से शस्त्रागार कक्ष एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया जाता है, जहां पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी जाती हैं। सभा के दौरान उन्होंने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के आदेश दिए, ताकि पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी हो सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर