Explore

Search

March 12, 2026 5:47 am

सीवान: पुलिस सभा में एसपी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुलिस कर्मियों की शिकायतों को सुना गया, संबंधित शाखाओं को दिए गए निर्देश

पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

इस दौरान एसपी ने पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र में नियमित रूप से शस्त्र कक्ष एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया जा रहा है, जहां पुलिसकर्मियों की समस्याओं को समझकर समाधान हेतु संबंधित शाखा को निर्देशित किया जाता है।

एसपी ने सभा में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर