Explore

Search

May 6, 2026 12:02 pm

सीवान: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जसौली में तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान छपरा निवासी राजकुमार और पंकज साह के रूप में हुई है। राजकुमार ने बताया कि वे दोनों भाई बाइक से सराय थाना क्षेत्र में एक जरूरी काम से जा रहे थे, तभी जसौली के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर