Explore

Search

July 1, 2026 1:42 am

सीवान: पाक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महादेवा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल

महादेवा थाना क्षेत्र में लंबे समय से पाक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महादेवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसके तहत पुलिस ने सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान महादेवा निवासी राहुल कुमार मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर