Explore

Search

July 5, 2026 1:24 am

सीवान: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, पूरे दिन रही मध्यम धूप

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दिसंबर के पहले सप्ताह से सिवान में ठंड का असर बढ़ गया है। पछुआ हवा के प्रकोप के कारण कनकनी में वृद्धि हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है, और लोग जल्दी अपने-अपने घरों का रुख कर लेते हैं।

गुरुवार को पूरे दिन धूप निकलने से ठंड में कुछ कमी महसूस हुई, लेकिन शुक्रवार को ठंड से राहत की उम्मीदें तब धुंधली हो गईं जब पूरे दिन केवल मध्यम धूप ही मिली। ऐसे में ठंड का असर बना रहा और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर