Explore

Search

July 5, 2026 7:54 am

सीवान: न्यायालय गेट से बाइक चोरी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान नगर थाना क्षेत्र स्थित व्यवहार न्यायालय के गेट पर बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बाइक दरौली थाना क्षेत्र के बेलाव गांव निवासी राकेश कुमार की थी।

राकेश ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह न्यायालय में अपने मामले की पैरवी के लिए आए थे। अपनी बाइक उन्होंने न्यायालय के पूर्वी छोर स्थित गेट के पास खड़ी की थी। जब वह वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

न्यायालय परिसर में आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर