✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
लक्ष्मीपुर मोहल्ले में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प
सीवान। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ले में गुरुवार सुबह नाले के पानी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान मदन कुमार और शांति देवी के रूप में हुई है, जो लक्ष्मीपुर मोहल्ले के निवासी हैं। मदन कुमार ने बताया कि घर के सामने एक व्यक्ति नाले का गंदा पानी गिरा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। फिलहाल, घायलों का उपचार कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

