Explore

Search

June 28, 2026 10:21 am

सीवान: नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार का हुआ भव्य स्वागत

✍🏻परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गौशाला रोड स्थित जिला कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित

गुरुवार को सीवान के गौशाला रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित कर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील कुमार यादव का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय ने पार्टी का झंडा एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें कार्यभार सौंपा। समारोह का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और पार्टी को विजय दिलाने का कार्य करेंगे।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उमड़ा जोश

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह, शिवधारी दुबे, कमलेश कुमार बच्चू, हाफिज जुबेर आसिम, जमाल अहमद, मोहम्मद आसिफ, जफर अहमद, शशिभूषण कुमार, बृजकिशोर सिंह, अलाउद्दीन अहमद, इंदु देवी, आशुतोष कुमार, संस्कार यादव, ध्रुव लाल प्रसाद, लाल बाबू खरवार, मेराज अहमद, रमेश उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर