Explore

Search

June 30, 2026 11:59 pm

सीवान: दो-दो घंटे में पावर कट से लोगों की बढ़ी परेशानी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती, ग्रामीण इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या भी बढ़ी

सीवान: गर्मी की शुरुआत होते ही जिले में बिजली संकट गहराने लगा है। अघोषित पावर कट ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शहर के कई इलाकों में हर दो घंटे में बिजली गुल हो रही है, जिससे लोग बेहाल हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती के साथ-साथ लो-वोल्टेज की समस्या भी गंभीर रूप ले रही है।

गर्मी बढ़ते ही पंखे, कूलर और एसी का उपयोग तेज हो गया है, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई है। लेकिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। लगातार बिजली गुल रहने से लोग घरों और दुकानों में परेशान हैं। कई इलाकों में तो दिनभर में कई बार पावर कट हो रही है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली विभाग के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ ही केबल और लाइन में फॉल्ट की शिकायतें भी बढ़ गई हैं, जिससे बाधित आपूर्ति को बहाल करने में मुश्किल हो रही है। दूसरी ओर, विभाग बकाया वसूली अभियान में जुटा हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

शहरवासियों का कहना है कि बिजली कटौती की कोई तय समय-सीमा नहीं है, जिससे लोग घंटों बिना बिजली रहने को मजबूर हैं। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर