✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
नगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं, सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस
सीवान नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष राम ने बताया कि पहली घटना लक्ष्मीपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई। प्रदीप 24 मार्च को अपने दोस्त की पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल गए थे। करीब आधे घंटे बाद लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
दूसरी घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भगवत शाह के पुत्र राजकुमार की बाइक चोरी हुई। वह टाउन हॉल के पास अपनी बाइक खड़ी कर पानी लेने गए थे। जब लौटे तो बाइक वहां नहीं थी।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

