Explore

Search

July 5, 2026 1:21 am

सीवान: दुकान पर फायरिंग मामले में दो माह बाद पुलिस के हाथ खाली

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर के एक टावर के पास 17 अक्टूबर को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। बाइक सवार दो बदमाशों ने उस दिन दुकान बंद कर रहे देवचंद मांझी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिससे उन्हें हाथ में गोली लगी। घायल देवचंद के बयान पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में सफल नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद से दुकान मालिक और उनके स्टाफ में दहशत का माहौल है। घायल देवचंद के हाथ से गोली निकल गई थी, लेकिन इस मामले में कोई ठोस परिणाम अब तक देखने को नहीं मिला है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर