Explore

Search

April 12, 2026 4:33 pm

सीवान : दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में देश का प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शहर स्थित दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शुक्रवार को “देश का प्रकृति परीक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो. (डा.) महाचंद्र प्रसाद सिंह ने प्रकृति परीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए चल रहे ट्रांजिशनल करिकुलम में शासी निकाय के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने आयुर्वेद अध्ययन के लिए आए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शासी निकाय के सचिव प्रो. डा. रामानंद पांडेय ने आयुर्वेद के ऋषि-महर्षियों के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. डा. प्रजापति त्रिपाठी ने आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों की दिनचर्या को बेहतर बनाने के उपाय बताए। वर्तमान प्राचार्य प्रो. डा. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने आयुर्वेद के चरक-सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की और समारोह में शासी निकाय के सदस्यों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर