Explore

Search

March 30, 2026 11:25 pm

सीवान: तेज रफ्तार कार पलटी, दो लोग घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रेनुआ बाइपास पर हुआ हादसा, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेनुआ बाइपास पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज किया गया।

घायलों की पहचान पचरूखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव निवासी राजू कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है। राजू ने बताया कि वे दोनों कार से श्रीनगर, विपिन के मामा के घर आए थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर