Explore

Search

March 12, 2026 11:44 am

सीवान: डीएम व एसपी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

चुनावी तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश

सीवान: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस के प्रत्येक तल का जायजा लिया और वहां स्थापित सीसी कैमरा और अग्निशामक यंत्रों की स्थिति की जांच की। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करें और यह सुनिश्चित करें कि सीसी कैमरे 24 घंटे कार्यरत रहें। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने लाग बुक की जांच कर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का सख्ती से अनुपालन किया जाए। सुरक्षा के मद्देनजर 24×7 सतत निगरानी सुनिश्चित करने और सभी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद सहित अन्य पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर