Explore

Search

July 5, 2026 5:14 am

सीवान: ट्रैफिक जवान को बस चालक ने मारा धक्का, बाल-बाल बचा जवान

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान। कचहरी ढाला के पास सोमवार की दोपहर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक ट्रैफिक जवान को एक यात्री बस के चालक ने धक्का मार दिया, जिससे जवान आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जवान ने तत्परता दिखाते हुए बस को ललित बस स्टैंड में रोककर वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

घटना के समय गोपालगंज मोड़ से सदर प्रखंड कार्यालय तक लंबा जाम लगा हुआ था। ट्रैफिक जवान वाहनों को जाम से निकालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ललित बस स्टैंड से निकल रही एक यात्री बस को जवान ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और जवान को धक्का मार दिया।

घटना के बाद जवान ने बस चालक को रोककर बस स्टैंड के अंदर लाकर खड़ा कर दिया। यातायात थानाध्यक्ष अभय नंदन कुमार ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर