Explore

Search

April 11, 2026 8:06 am

सीवान : ट्रेन से 1.37 लाख की शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: आरपीएफ, सीआइबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गाड़ी संख्या 09189 डाउन मुंबई कटिहार स्पेशल से तस्करी के लिए लाए जा रहे 167.67 लीटर अवैध शराब को बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख सैंतालीस हजार सात सौ नब्बे रुपये बताई जा रही है।

इस छापेमारी में टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार तस्करों में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी अभिषेक कुमार, वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के खगौल निवासी कुंदन कुमार, गौसपुर इजरा के निवासी धीरज कुमार और हिमांशु कुमार शामिल हैं।

गिरफ्तार तस्करों और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया है। इस छापेमारी की जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने दी।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर