Explore

Search

June 28, 2026 10:28 am

सीवान: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बरहन चवर में सड़क हादसा, दोनों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

सीवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन चवर में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू गुप्ता और ललन साह के रूप में हुई है। घायल राजू गुप्ता ने बताया कि वे दोनों किसी काम से शहर के एक निजी अस्पताल आए थे और वहां अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर