Explore

Search

March 23, 2026 3:45 pm

सीवान: जीरादेई महोत्सव बुधवार को, तैयारी पूरी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जिले के जीरादेई में बुधवार, 11 दिसंबर 2024 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली पर जीरादेई महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक आवास और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई है।

प्रशासनिक पदाधिकारी और स्थानीय लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। कार्यक्रम का आयोजन कला, संस्कृति और युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सुबह 8 बजे सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी, इसके बाद गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। महेंद्र उच्च विद्यालय जीरादेई के मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन भी होंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर