Explore

Search

May 26, 2026 1:30 pm

सीवान: जन्मदिन पार्टी के बाद मो. खालिद की चाकू से गोदकर हत्या, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार में शुक्रवार रात (14 मार्च) जन्मदिन पार्टी के बाद एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के क्यामुद्दीन अंसारी के पुत्र मो. खालिद के रूप में हुई है।

घटना कैसे घटी?

मृतक के पिता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरोप लगाया है कि 14 मार्च की रात करीब 8 बजे उनके बेटे खालिद को फोन कर जन्मदिन पार्टी में बुलाया गया था। खालिद अपने भतीजे अफजल के साथ वहां गया। केक कटने के बाद कुछ लोग चले गए, तभी मदारीचक निवासी पप्पू सिंह दो अन्य युवकों के साथ बाइक से वहां पहुंचा और अफजल के साथ मारपीट करने लगा।

खालिद ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। अफजल किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचा और स्वजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो खालिद खून से लथपथ पड़ा था, उसके शरीर पर चाकू के कई गहरे जख्म थे।

स्वजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के पिता की शिकायत पर मदारीचक निवासी पप्पू सिंह और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर