Explore

Search

July 1, 2026 4:41 am

सीवान: जनजागरूकता को लेकर अग्निशमन विभाग ने की बैठक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अग्नि सुरक्षा को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों संग किया संवाद, मॉक ड्रिल से दी गई जानकारी

सीवान। अग्निकांड की घटनाओं में कमी लाने और लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

अग्निशमन पदाधिकारी आशीष कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न पंचायतों के मुखिया और कर्मियों के साथ जनजागरूकता सभा आयोजित की गई, जिसमें अग्नि सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने और उससे बचाव की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

बैठक में मुखिया चंदन सिंह, परमानंद महतो, रूमाना खातून, बलिष्टर प्रसाद, रविंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार, नंदलाल राम, विनोद यादव समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि और कर्मी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर