✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल करीम रिजवी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में जदयू के जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, प्रदेश महासचिव इंद्रदेव सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर, जफर अहमद गनी, मुर्तजा अली कैसर, मंसूर आलम, सोहन राम, शिबू समश, अनवर शिवानी, मोहम्मद नूरैन, रंजीत यादव, और सुनील कुमार गुप्ता शामिल रहे।
इस मौके पर अब्दुल करीम रिजवी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की जो पटकथा लिखी है, वह देश और दुनिया में एक मिसाल है। खासकर अल्पसंख्यक समाज को इंसाफ और तरक्की के रास्ते पर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्गों को वाजिब हक दिलाने में उन्होंने बड़ा काम किया है। आजादी के 75 वर्षों के बाद किसी नेता ने अल्पसंख्यकों को राजनीतिक, सामाजिक, और शैक्षिक क्षेत्रों में उचित हिस्सेदारी दी है। बिहार सरकार ने बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को नौकरी भी दी है। मुझे विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2010 की तरह भारी बहुमत से वापसी करेंगे।”

