Explore

Search

March 12, 2026 8:22 pm

सीवान: जंक्शन पर आरपीएफ ने अवैध वेंडरों पर कसी नकेल, पांच गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान जंक्शन पर आरपीएफ ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से खाद्य व पेय पदार्थ बेच रहे पांच वेंडरों को पकड़ा। उनके पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं था। कार्रवाई रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत की गई।

सीवान: सीवान जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी संख्या 02564 के पास और प्लेटफॉर्म क्षेत्र में बिना वैध प्रमाण पत्र के खाद्य और पेय पदार्थ बेचते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह कार्रवाई उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक नंद किशोर सिंह, हेड कांस्टेबल परमेंद्र राय, हेड कांस्टेबल मनोज साह तथा कांस्टेबल सुभाष यादव की टीम द्वारा गश्त और निगरानी के दौरान की गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों में राहुल शर्मा, मनोज कुमार बरनवाल, जलील अहमद, राजेश जायसवाल और सुधीर कुमार साह शामिल हैं। सभी के पास खाद्य सामग्री बेचने का कोई वैध प्रमाणपत्र नहीं था। आरपीएफ ने इनके पास से जब्त किए गए खाद्य एवं पेय पदार्थों के साथ उन्हें रेलवे अधिनियम की धारा 144 के अंतर्गत हिरासत में ले लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर