Explore

Search

March 30, 2026 11:27 pm

सीवान: छात्रों की रुचि के अनुसार विद्यार्थी परिषद में विभिन्न आयामों पर कार्य

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बैठक में संगठनात्मक, पर्यावरणीय और शैक्षिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को जिला संयोजक वेद प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में मखदुम सराय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में बिहार प्रांत के संगठन मंत्री राकेश मौर्य के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभाग एवं नगर की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया और पूर्व में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की।

राकेश मौर्य ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में छात्रों की रुचि के अनुरूप विभिन्न आयामों में कार्य किया जा रहा है। छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार संगठन से जोड़ते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने प्लस टू और हाई स्कूल स्तर पर रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के गुणों के विकास और उनके कर्तव्यों से अवगत कराने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न संगठनात्मक, पर्यावरणीय, सामाजिक और स्थानीय शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्यशालाओं के आयोजन, विद्यार्थियों को सेवा और पर्यावरणीय गतिविधियों से जोड़ने तथा शैक्षणिक संस्थानों में व्यक्तित्व विकास आधारित कार्यक्रमों को संचालित करने की योजना पर विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा को राष्ट्र की संस्कृति और प्रकृति के अनुरूप बनाने तथा विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों के सुधार को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री मनोज गुप्ता, विभाग संयोजक अनीश कुमार, छात्रा सह प्रमुख बबली दीक्षित, नवीन सोलंकी, दीपक राय, पवन कुमार, गोलू दुबे, सूरज कुमार, प्रतीक मिश्रा, विक्की कुशवाहा, अजय यादव, करिश्मा कुमारी, रागनी कुमारी, हर्ष राज, अभिषेक कुमार समेत विद्यार्थी परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर