✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान, 5 दिसंबर। महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी बंगाली गांव में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि डोमा साह के घर से 10 लीटर महुआ शराब और 6 लीटर बंटी-बबली शराब बरामद की गई। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 4

