Explore

Search

March 3, 2026 9:42 am

सीवान: घर बनाने को लेकर मारपीट, महिला समेत पांच लोग घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

श्रीनगर मोहल्ले में पट्टीदारों के बीच विवाद, लाठी-डंडों से हमला

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ले में बुधवार को घर बनाने को लेकर पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान शकुंतला देवी, निर्भय कुमार, अश्वनी कुमार, मोहिनी कुमारी और सुरभि कुमारी के रूप में हुई है। पीड़ितों के अनुसार, घर निर्माण के लिए उन्होंने ईंट, बालू, सरिया सहित अन्य सामान मंगवाया था, लेकिन पट्टीदारों ने निर्माण कार्य रोक दिया। जब वे इसका कारण पूछने गए, तो दूसरी ओर से लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मारपीट में घायल लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर