Explore

Search

July 4, 2026 9:11 pm

सीवान: खुरमाबाद और राजवंशी नगर में बिजली चोरी का खुलासा

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान शहर के खुरमाबाद और राजवंशी नगर में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों पर मीटर बाईपास कर बिजली के अवैध उपयोग की पुष्टि की। इस संबंध में सेक्शन दो के जूनियर इंजीनियर (जेई) गौतम कुमार ने मुफस्सिल और नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

खुरमाबाद में पहली छापेमारी

पहली छापेमारी खुरमाबाद क्षेत्र में की गई, जहां मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान परिसर का भार 278 वॉट पाया गया। जेई ने 11,236 रुपये की राजस्व हानि का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

राजवंशी नगर में दूसरी छापेमारी

दूसरी छापेमारी राजवंशी नगर में की गई, जहां स्मार्ट मीटर को बाईपास कर बिजली का उपयोग हो रहा था। यहां परिसर का भार 976 वॉट दर्ज किया गया। इस मामले में जेई ने 43,528 रुपये की राजस्व हानि की बात कही है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर