Explore

Search

April 12, 2026 2:48 pm

सीवान: कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी – विनोद सिंह

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

चांप स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को संगठन पर्व के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालगंज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इससे उनका संगठन के प्रति विश्वास और जुड़ाव बढ़ेगा।

विनोद सिंह ने कहा कि जिले भर में बूथ अध्यक्षों का चयन सुनिश्चित होने के बाद सिवान भाजपा अपने प्रत्येक मंडल के मंडल अध्यक्षों का चुनाव संगठन के नियमों के अनुसार करेगी। इस प्रक्रिया में मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने भाजपा को एक ऐसा संगठन बताया जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और समाज सेवा के उद्देश्यों पर आधारित है।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, दारौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर